फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुष्कर्म का आरोपी दबोचा गया

Sun, 26 Apr 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी अनुज कुमार को पुलिस ने रविवार को चेतिया मोड़ से गिरफ्तार किया। उसे कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्नाव जिला के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम रणधीर खेड़ा निवासी अनुज कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद शादी झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। किशोरी को पहले बरामद कर लिया। मेडिकल परीक्षण व बयान के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी अनुज कुमार चेतिया मोड़ पर खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें