बर्डपुर। थाना मोहाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अब्दुल नसीम को रविवार को सड्डा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर सड्डा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अब्दुल नसीम निवासी वार्ड नंबर नौ टोला पकड़ीहवा, थाना मोहाना रूप में हुई है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।