इटवा। थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी इटवा थाने के ग्राम गौरा बाजार का निवासी बताया जा रहा है। एसओ संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कि अपहृत कर दुष्कर्म करने का आरोपी शाहपुर चौराहे पर कहीं भागने के फिराक में वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह व आरक्षी पारस की टीम ने बगैर विलंब किए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बरकत अली उर्फ राजू अंसारी गौरा बाजार का निवासी है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद