सिद्धार्थनगर। श्रीराम बिलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज में नर्सिंग की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय नर्स-डे मनाया। छात्राओं ने मरीजों की सेवा करने की शपथ ली। इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहीं जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने मॉडर्न नर्सिंग की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डाॅ. अनिता द्विवेदी ने छात्राओं से कहा कि मरीज की सेवा करना ही नर्स का पहला धर्म है, कोई भी मरीज डॉक्टर से ज्यादा नर्स पर ही निर्भर रहता है, जबकि नर्स भी मरीज का एक परिवार की तरह ही सेवा करती है।
इस दौरान डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी, जूही शुक्ला, गरिमा यादव, आरजू, शिवानी, इंद्रजीत तिवारी, अरुण त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद