फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भागवत कथा सुनने गई बालिका को लेकर भागा, गोंडा में मिली

Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर शुक्रवार की रात भागवत कथा सुनने आई एक बालिका का अपहरण कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी इसी गांव का निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति है और वह तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उसका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित बालिका के नाना ने गांव के बाहर एक नया मकान बनवया है। इसी उपलक्ष्य में वह भागवत कथा सुन रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए पीड़िता भी आई थी। पीड़िता के नाना का पुराना घर गांव के बीच में स्थित है। पुराने घर से नए घर के बीच का रास्ता सूनसान है। पीड़िता पड़ोस के बच्चे के साथ नए मकान पर जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने मौका देखकर दोनों को हथियार दिखाकर धमकी देते हुए बच्चे को भगा दिया और बालिका को जबरन अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद पीड़िता के साथ जा रहा बच्चा अपने घर पहुंचा तो डरा सहमा सा देख स्वजन उससे बालिका के बारे में पूछने लगे। बच्चे ने सारी घटना परिजनों को सुनाई।
इसी दौरान पीडि़ता के परिजन ने डायल-112 को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी और बालिका की तलाश शुरु हुई। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ और सीओ सुजीत राय भी मौके पर पहुंच गए। गांव के सीवान में गेहूं के खेत से लेकर नदी के किनारे तक पुलिस आरोपी को ढूंढती रही, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि पीडि़ता कगी मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता मिल गई है, मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है।

बालिका को छोड़कर हुआ फरार

शनिवार की सुबह गोंडा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान ट्रेन की बोगी चेक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बोगी में एक बालिका डरी सहमी हुई दिखी। जवानों ने लड़की को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उसके बारे में पूछा तो बालिका ने अपने साथ घटित हुई घटना की जानकारी दी। इसी बीच मौका देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के बताए अनुसार आरपीएफ के जवानों ने उसका पुलिस से संपर्क किया और लड़की के अपने अभिरक्षा में होने की बात बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें