फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पानी के लिए मारपीट, प्रधान के प्रतिनिधि समेत चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के पानी के लिए मारपीट, प्रधान के प्रतिनिधि समेत चार जख्मी
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के बनगवां प्रथम गांव में सोमवार रात नहर के पानी के लिए जमकर लाठी-डंडे चले। बीच- बचाव करने पहुंचे प्रधान के प्रतिनिधि को भी भी पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हुए हैं। उनका सीएचसी तिलौली में इलाज हुआ। थाने में दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के बनगवा प्रथम गांव के बगल नहर से खेत में पानी भरने के लिए दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि हरिप्रसाद चौधरी को भी लाठी डंडे से पीटा गया। उनका सिर फट गया। लहूलुहान हरिप्रसाद चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रधानी की रंजिश में उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ है। मंगलवार को सुबह दोनों पक्षों ने पथरा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पथरा पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए तितौली भेज दिया। एक पक्ष के बालेश्वर यादव ने गांव के प्रेम शंकर तिवारी सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष के प्रेम शंकर तिवारी ने गांव के बालेश्वर समेत छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष बालजीत राव ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। नहर के पानी के लिए विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें