फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैरागी बनकर 12 साल बाद घर पहुंचा रामजी

Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव के रहने वाले राम जतन 12 वर्ष बाद बैरागी के वेश में मंगलवार को घर पहुंचा। काफी पूछताछ के बाद घर के लोगों को यकीन हुआ।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रामजी दिमागी रूप से कमजोर था। कभी ठीक हो जाता था तो कभी घर से गायब हो जाता था। 12 साल पहले वह घर से गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने उसे खोजना छोड़ दिया था। मंगलवार दोपहर में रामजी अपने एक सहयोगी के साथ बैरागी के भेष में घर पहुंचा।
गांव में फेरी लगाने के बाद अपने घर पहुंचा तो घर के लोग उसे पहचान नहीं पाए। उसने घरवालों से बताया कि वह रामजी हैं। घर के लोगों ने पहचान के लिए कई लोगों का नाम पूछा। उसने सभी रिश्तेदारों का नाम बताया। उसने कहा कि अब उसने बैराग्य जीवन अपना लिया है। अब मैं घर पर नहीं रहूंगा। कुछ ही देर में यह बात गांव में फैल गई। रामजी के पिता राम जतन ने बताया मुझे पूरी उम्मीद है कि वह मेरा बेटा रामजी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें