फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
बांसी के राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में सड़क सुरक्षा जागरूक रैली निकालते छात्राएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
रैली निकाल कर जागरूक किया
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी खेसरहा के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रकाश के निर्देशन व डॉ. अजय सोनकर के समन्वय से निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने सड़क पर चला रहे दो पहिया वाहनों के चालकों को रोककर नियमों को समझाया गया। उनको हेलमेट व दायें-बायें मुड़ते समय इंडिकेटर के सही प्रयोग की जानकारी दी। चौपहिया वाहनों के चालकों को ओवर स्पीड नहीं चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, लेन में ड्राइव करने व रात्रि में डीपर का प्रयोग करने के साथ हाई बीम लाइट के उपयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया। सड़क पर चलते वक्त की गई लापरवाही हादसे का कारण बनती हैं। एकाग्रचित्त होकर ड्राइविंग करना व दूसरों को दोष देने की अपेक्षा अपने में सुधार लाना सुरक्षा का बेहतर मंत्र है। लोगों से अपील की गई कि सड़क पर चलते समय दूसरों का ध्यान रखें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें