भारत नेपाल सीमा खुनुवां में रैली निकालकर जागरूक करते एसएसबी के जवान और सरस्वती शिशु विद्या मंदि?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित खुनुवां कस्बे में शनिवार को एक संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में 43वीं वाहिनी एसएसबी खुनुवां के जवान, अधिकारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एसएसबी कैंप से निकली रैली बार्डर पहुंचकर समाप्त हुई। एसएसबी कैंप खुनुवां के सहायक सेनानायक जसवंत कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस काम में मानव सेवा संस्थान का भी सहयोग मिल रहा है। इस दौरान एसएसबी एसआई प्रभात सीएच राय, विपुल तिवारी, श्रवण कुमार, पंकज पाठक, संतोष कुमार पांडेय, मानव सेवा संस्थान के प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।