फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ लें मछुआ समुदाय : डॉ. संजय

विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में पत्रकारों से बात करते मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, साथ में सांसद जगदंबिका पाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ लें मछुआ समुदाय : डॉ. संजय
विज्ञापन

- मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अंबेडकर सभागार में की प्रेसवार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मत्सय मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वह शनिवार को अंबेडकर सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों, जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो उनके लिए कोल्ड चेन योजना के माध्यम से साइकिल विथ आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने बैंकयार्ड आरएएस की जानकारी देते हुए मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए मछुआ समाज के लोगों से अपील भी की।
उन्होंने बड़े मत्स्य पालक व मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आसपास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब अथवा यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, सहायक निदेशक मत्स्य पुष्पा तिवारी उपस्थित थे।
वहीं, विधायक विनय वर्मा व उनके समर्थकों ने शनिवार को शोहरतगढ़ कार्यालय के पास मत्स्य मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, रमेश मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल व संजय कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें