घर-घर तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने जागरूकता रैली निकाला। अलीगढ़वा कस्बा एवं आसपास के ग्रामीणों से घर पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।
असिस्टेंट कमांडेंट विशाल कुमार ने कहा कि देश के राष्ट्रीय पर्व आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को अपने प्रतिष्ठान, घर एव कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाना चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं, जिससे देश के अमर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। प्रधान प्रतिनिधि संतराम चौधरी ने कहा कि तिरंगे से हमारे देश की पहचान है, यह ध्वज हमारे अमर सपूतों के बलिदान की निशानी है, हम सभी को सम्मानपूर्वक इस पर्व को सफल बनाने में आगे रहना होगा।
कार्यक्रम में पुलिस जवान व स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बीओपी प्रभारी गिरधारीलाल, एसआई मनोज कुमार, तिलकराज, के वैंकटेश, महिला आरक्षी निरूपा कुमारी, नीतू तिवारी, परमार जिग्ना मौजूद रहे।