फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 04 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोडवेज परिसर में सफाई करते एनसीसी के कैडेट्स।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में सोमवार को एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली बर्डपुर बाजार में निकालकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रांगण और प्रचीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से समझाया तथा घर और विद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त रखने के लिए संकल्प भी दिलाया। इस दौरान सीटीओ वीरेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार उपाध्याय, रामपुकार यादव, शिवकरन, विजय बहादुर वर्मा, रामबचन राम, डॉ. यशवंत कुमार, रणवीर सिंह, वशिष्ट नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जागरुक किया। महाविद्यालय परिसर की सफाई के साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर जाकर सफाई की। लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें