फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में कमीशनखोरी पर लामबंद हुए प्रधान

Thu, 19 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोटन विकासखंड सभागार में गुरुवार को हुई ग्राम प्रधान संघ की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बीडीओ के आए दिन ब्लॉक कार्यालय से गायब रहने, विकास के प्रस्तावों की स्वीकृति के नाम पर कर्मचारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। फैसला लिया कि एक सप्ताह में स्थिति नहीं सुधरती तो ग्राम प्रधान संघ आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ की बैठक संतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही प्रधानों ने बीडीओ की अनुपस्थिति और ब्लाक कार्यालय में कमीशनखोरी का मामला उठाया। भिटपरा के प्रधान जमीर अहमद का आरोप था कि बीडीओ के कार्यालय में मौजूद न रहने से कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं।
विकास कार्य ठप पड़ा है। प्रस्ताव स्वीकृति के नाम पर कमीशन की उम्मीद की जाती है। इससे माहौल खराब हो रहा है। प्रधानों ने कहा कि कुछ ग्राम प्रधानों के रवैए के कारण ही अधिकारी-कर्मचारियों की आदत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव के बाद से ही बीडीओ का रवैया प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रति ठीक नहीं है। इससे लोग परेशान हैं और पूरी तरह से विकास कार्य ठप हो गया है।
15 जून के बाद बारिश होने के साथ काम बंद हो जाएगा, फिर काम कब होगा। उन्होंने मनमाने कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रधान संघ को पहल करने पर जोर दिया। एक स्वर में प्रधानों ने कहा कि अगर बीडीओ ब्लाक में समय नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ दें।
इस संबंध में प्रस्ताव की प्रति डीएम व सीडीओ को भी प्रेषित किया गया। सात दिनों में समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। बैठक में प्रधान केशव राजभर, शिवबालक, संजय यादव, दिनेश यादव, राम सेवक, महबूब, अवधराम, बैजनाथ जायसवाल, सूर्यनाथ, मु. इद्रीश, सीमा, मु. अफजल, अंजनी, इंद्रावती, सुरेश साहनी, विंद्रावती आदि मौजूद रहे। संचालन धीरेंद्र कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें