फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीने में दर्द के बाद राजगीर की मौत

Thu, 24 Oct 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के प्रवेश द्वार के पास बुधवार को एक व्यक्ति की सीने में दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गई। मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव निवासी बच्चू लाल (38) पुत्र भोला राजगीर का कार्य करने के लिए साइकिल से अलीगढ़वा जा रहा था।
विज्ञापन

अभी वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय गेट के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और वह गिर गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी बर्डपुर भेजा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव अपने साथ ले गए। कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी लेकिन मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें