फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब छतहरी रेलवे समपार फाटक के पास बुधवार सुबह आठ बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट के महमूदवा खास निवासी जयदीप (24) पुत्र सुधाकर मौर्या के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ डुमरियागंज में ठेला लगा कर जीवन यापन कर रहा था। युवक के पिता घर आ गए थे, मंगलवार को वह डुमरियागंज पहुंचे। घटना के दिन सुबह युवक बाइक से डुमरियागंज से घर के लिए निकला। शोहरतगढ़ के चेतिया मोड़ के पहले नेशनल हाईवे पर स्थिति धुलाई सेंटर के पास बाइक खड़ी कर दिया और रेलवे ट्रैक पर चल दिया।
इतने में ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोहरतगढ़ एसओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक कैसे ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें