संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थ नगर।उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक चुनाव में राजेश कुमार मिश्र अध्यक्ष एवं शुकदेव यादव जिलामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व सूचना के अनुसार बुद्धवार को तहसील नौगढ़ के सभाकक्ष में अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता के संचालन में अधिवेशन शुरू हुआ।अधिवेशन में कर्मचारी नेताओं ने संवर्गीय समस्याओं पर चर्चा की। जनपद में कार्यरत कुल 66 अमीनों ने अपना प्रतिनिधि चुना। चुनाव अधिकारी अशोक श्रीवास्तव एवं अशोक वर्मा के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। हरेन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष, महेश्वर प्रसाद मिश्र उपमंत्री, कौशल किशोर श्रीवास्तव ऑडिटर एवं विश्व कुमार मिश्र को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। इस दौरान अमीन संघ के प्रांतीय उपमंत्री रामप्रकाश चौधरी, संयुक्त मंत्री संत कुमार श्रीवास्तव, राकसंप के मंडलीय अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, अवधेश यादव, गणेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रेमसागर चौधरी, शीतल द्विवेदी, विजय गुप्ता और ओम प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।