भाकियू (अंबावता) गुट ने कलक्ट्रेट परिसर में की बैठक, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाकियू (अंबावता) गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग की। पूर्वांचल प्रभारी कपिलदेव राय ने कहा कि शासन की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों को लगाकर उन्हें सुरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन को गंभीरता के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से आवर्षण की स्थिति के चलते किसान परेशान है। धान की रोपाई के बाद आशातीत बारिश न होने से फसल को नुकसान हो रहा है। ऐसी दशा में किसानों को राहत देने के लिए सिंचाई के लिए 50 फीसदी अनुदान दिया जाना चाहिए। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी, इद्रजीत द्विवेदी, शिव प्रसाद चतुर्वेदी, जबीउल्लाह, श्रवण कुमार, छेदी प्रसाद, धुपई प्रसाद, भोला यादव, सर्वजीत, बरकतुल्लाह, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।