फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नग्न अवस्था में मिला रईस का शव, उठ रहे कई सवाल

Tue, 23 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी रईस का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिला था। वह नग्न अवस्था पाया गया था। पुलिस को किसी ने सूचना दिया और डायल-112 की टीम उसे लेकर इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मां ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिस्थितियां भी इस बात को बल दे रही हैं कि रईस की हत्या हुई है। कारण सामान्य मौत होती तो वह नग्न हाल में कैसे मिलता। दूसरी बात फोन करके पुलिस को सूचना देने वाला कौन था, जिसने रात में उसे देख लिया। वहीं दबी जुबान से ग्रामीण यह कह रहे हैं कि मृतक का किसी महिला से संबंध था। हो सकता है कि रात में आपत्तिजनक हाल में किसी ने देख लिया हो और उसकी हत्या कर दी हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या है या फिर सामान्य मौत। अगर हत्या है तो आशनाई होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें