फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भयंकर जाम में आधी रात तक फंसे रहे लोग

Tue, 23 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में लगा अब तक का सबसे लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
इटवा। विवाह का शुभ मूहूर्त होने के नाते इटवा कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था रविवार की रात को चरमरा गई। मुख्य चौराहे पर इस कदर जाम की स्थिति पैदा हो गई कि लोग घंटों फंसे रहे। तेज लगन के चलते चौराहे पर रात के समय अचानक चारों मार्गों से वाहनों के हुजूम के पहुंचने से रात के समय लंबा जाम लग गया। मरीजों को ले जा रही कई एंबुलेंस भी जाम से नहीं निकल पाईं। बांसी मार्ग पर मस्जिदिया गांव, बढ़नी मार्ग पर अमौना स्थित नहर तक व डुमरियागंज मार्ग पर कमदालालपुर तक लगे जाम में दूल्हे सहित बाराती फंसे रहे। कस्बा निवासी श्याम नंदन शुक्ला का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते जाम की स्थिति पैदा हुई और आधी रात तक लोग इसमें फंसे रहे। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्या ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम को खत्म करने में लगे रहे। तेज लगन के चलते रात के समय अचानक कस्बे में काफी संख्या में गाड़िया आ गईं, जिसके चलते थोड़ी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस जवानों को भेजा गया और जाम को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें