बांसी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी बांसी में धरना देकर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया कि न्यायालय के आदेशानुसार, यदि 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक आगामी दो वर्षों में टीईटी उत्तीर्ण नहीं करते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इससे देश के लगभग तीस लाख शिक्षकों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।
धरने में अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ,प्रकाशनाथ त्रिपाठी , हरि मोहन सिंह, आनंद शुक्ला ,आदर्श मिश्रा, वकील प्रसाद ,दुर्गेश त्रिपाठी, रविकांत त्रिपाठी, गिरीश चंद्र गुप्ता, इफ्तेखारु निशा ,राम अभिलाष त्रिपाठी, सलाहुद्दीन, नंदीश्वर यादव ,रजनीश, अनिल त्रिपाठी, किशन जी वर्मा ,नरसिंह यादव ,नींबू लाल, सुनील चौधरी ,अनिल वरुण ,मारुति नंदन श्रीवास्तव,अशरफ अजीज, सुनिल चौधरी सहित काफी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद रहे।