फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने की उठाई मांग

Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 68 हजार 500 भर्ती के सहायक अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बेसिक शिक्षा सचिव को संबोधित ज्ञापन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक नवनीत पांडेय, पंकज राय, पवन जायसवाल, हिमांशु सिंह, अजय यादव, प्रदीप पांडेय, अनंत दीप की अगुवाई में दर्जनों शिक्षकों ने ज्ञापन में लिखा है कि इनके बैच का सेवा अवधि पांच वर्ष पूर्ण हो चुका है। ऐसे में यह पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल होने की योग्यता रखते हैं। बताया कि पदोन्नति सूची में पहले 31 मार्च 2023 तक पांच वर्ष पूर्ण करने वाले सहायक अध्यापकों को सम्मिलित किया गया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल 2023 किया गया था। इससे 12 हजार बैच को फायदा मिला है। अगर इस प्रक्रिया में 30 सितंबर तक के सहायक अध्यापकों को सम्मिलित कर लिया जाता है तो 68 हजार पांच सौ बैच के लगभग छह सौ अध्यापकों की पदोन्नति हो जाएगा। इससे जनपद के कई प्राथमिक विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक की तैनाती हो जाएंगी। इससे पूर्व शिक्षकों द्वारा डायट प्राचार्य उपेंद्र कुमार को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभिजीत सिंह, हिमांशु राय, राहुल सिंह, विजय कुमार, विष्णु त्रिपाठी, सम्राट पाठक, प्रदीप यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें