फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरूआ। थाना क्षेत्र के खजुरिया शर्की टोला नजरगढ़वा गांव में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने गुड टच बैड टच की जानकारी, आत्मरक्षा के तरीके और महिला हेल्प लाइन नंबरों का उपयोग सिखाया।
नए कानून के बारे में एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति फेज पांच कार्यक्रम के तहत हेल्पलाइन नंबर व कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। अपराध पर अंकुश लगाने हेतु हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध की जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे बचने के लिए मोबाइल का उपयोग करने में सावधानी रखें और अपराध से संबंधित नंबरों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में बनाए गए महिलासशक्ती केंद्र पर जाकर अपनी बात रखें। एसआई कुंज बिहारी तिवारी, सोमनाथ शर्मा एवं महिला आरक्षी मीरा रानी आदि ने उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को बताया कि किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस के दिए हुए हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर पुलिस की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें