फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए बारिश ‘अमृत’

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश, बदला मौसम
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले, गेहूं की फसल के लिए बारिश अमृत के समान
आलू व सरसों की फसलों को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार की सुबह सात बजे से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससेे जनपद का तापमान गिर गया और सर्दी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। वहीं, कृषि विज्ञानियों ने आलू व सरसों के किसानों को सावधान रहने की हिदायत भी दी है।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कृषि जानकार बताते हैं कि यह बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद होगा। लेकिन अगर आलू की नाली में पानी लगा जाता है तो नुकसान तय है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मारकंडेय सिंह का कहना है कि जिन फसलों में फूल आ गया है, उनको नुकसान होगा। सरसों में भी अगर फूल आ गया होगा तो नुकसान होगा। क्योंकि बारिश से फूल झड़ जाता है। दोबारा लगता है, लेकिन इस प्रक्रिया में समय अधिक लगता है। इसकी वजह से फसल में देरी होती है। बताया कि गेहूं के अलावा दलहनी फसलों को फायदा होगा। कहा कि बारिश से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। अगर मौसम ऐसे ही 2-3 दिन और रहा तो नुकसान ज्यादा होगा। इसके अलावा खुदाई भी प्रभावित होगी। किसान नर्सरी को पॉलिथीन से ढक लें व पानी निकासी की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव अभी और संभव है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गलन और बढ़ेगी। इस स्थिति में अगर बारिश नहीं होती है तो गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बढ़ी सर्दी, अलाव जलाने की मांग
सिद्धार्थनगर। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। बारिश ने जहां किसानों और आमजन सबको चिंता में डाल दिया है। मौसम जानकारों का कहना है कि अभी एक से दो दिन मौसम में बदलाव संभव है। अचानक दो दिनों के अंदर हुए मौसम परिवर्तन ने लोगों को ठंड का अहसास भी करा दिया है। ऐसे में लोगों ने ऊनी कपड़े भी निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

घटता बढ़ता रहा जिले का पारा
पिछले सात दिसंबर से मौसम के तापमान में बदलाव होते रहे हैं। सात दिसंबर को अधिकतम 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि आठ दिसंबर को अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। नौ दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम 10 वहीं, दस दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। 11 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि 12 दिसंबर को अधिकतम 22 और न्यूनतम 12 डिग्री तापमान रहा वहीं, 13 दिसंबर को अधिकतम 22 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें