फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसान खुश

विज्ञापन
बिजौरा क्षेत्र में झमाझम बारिश का आनंद देते बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसान खुश
विज्ञापन

जिले में आज भी बारिश का अनुमान, धान की रोपाई में आएगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी की मार झेल रहे जिले में मंगलवार को मेघ जमकर बरसे। इससे जहां पसीने से तर-ब-तर हो रहे लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।
सावन का महीना शुरू होने के बाद भी बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे। किसान धान की रोपाई के लिए परेशान थे। जिन लोगों ने निजी साधन से रोपाई कर ली थी, उनकी फसल सूख रही थी। मंगलवार शाम को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही खेतों में सूख रही फसल को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ उत्तर भारत की ओर स्थानांतरित हो गया है। इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को अच्छी बारिश का अनुमान है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अुतल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है। जिले में मानसून सीजन में अब तक 13.4 मिमी बारिश हुई है, जो औसत की अपेक्षा 69 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है। बिजौरा प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बाद दरार पड़ी खेतों में पानी दिखाई देने लगा है। किसानों का कहना है कि बारिश के बाद अब धान की रोपाई में तेजी आएगी।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें