फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार शाम बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों की मौत हो गई।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेकनार के टोला बोकनार के सिवान में मंगलवार शाम बारिश होने लगी। खेत में बकरी चराने गई बोकनार गांव निवासी मगरू की पुत्री ललिता (13) घर आ रही थी। बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तहसीलदार राजेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार शाम बेनीनगर निवासी तौफीक पुत्र सलीम की बिजली गिरने से मौत हो गई। बारिश में वह घर के बगल में खेल रहा था, उसी दौरान उसके ऊपर बिजली गिर गई। परिजन गंभीर रूप से झुलसे हुए किशोर को डुमरियागंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें