पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर खरगवार गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर बने पुल का रेलिंग टूट गया। जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यहां पर अप्रिय घटना होने की सका हमेशा बनी हुई है।
क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर खरगवार गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर 30 वर्ष पूर्व बने पुराने पुल का रेलिंग टूट गया है तथा यह पुल भी जर्जर हो गया है। इस पुल से चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इस पुल को सही कराने के लिए यहां के लोग विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार कह चुके हैं पर अभी तक किसी ने भी इसको सही कराने सुधी नहीं ली।
इस पुल को सही कराने की मदन पांडेय, अरुण कुमार उपाध्याय, शिव रक्षा उपाध्याय, सुनील कुमार, मेजर सिंह चौहान, संजय पांडेय, धर्मवीर, लवकुश, विनोद कुमार, राधे कृष्ण, सुनील कुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी आदि लोगों ने मांग की है।