फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी रिफंड वसूलने के आरोप में व्यापारी के घर व दुकान पर छापा

विज्ञापन
नौतनवा के जानकी नगर वार्ड में छापेमारी करती जीएसटी विभाग की टीम।  
विज्ञापन
महराजगंज। जीएसटी के दस्तावेजों में हेराफेरी कर फर्जी रिफंड के जरिए राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर वाराणसी से केंद्रीय जीएसटी की दो टीमें बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा पहुंची।
विज्ञापन

जीएसटी अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने एक व्यापारी के घर और दुकान में करीब पांच घंटे की छापेमारी के बाद टीम संबंधित फर्म स्वामी को समन देकर वापस लौट गई। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जीएसटी अधीक्षक ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे कस्बा नौतनवा में जीएसटी का फर्जी बिल-बाउचर काट सामान को नेपाल निर्यात दिखाकर सरकार से लाखों रुपए धन वापसी (रिफंड) लेने का ट्रेंड सा चल रहा है। जांच के दायरे में आने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें