फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग का 54 दुकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग का 54 दुकानों पर छापा
विज्ञापन

25 दुकानों से बीज के नमूने लिए और छह दुकानदारों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू
एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने की दुकानों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नकली बीज की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए तहसील स्तर एसडीएम के नेतृत्व में गठित राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बीज की 54 दुकानों पर छापा मारा । 25 दुकानों से बीज के नमूने लिए। साथ ही रजिस्टर सहित अन्य खामियां मिलने पर छह दुकानों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू की।
एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव और जिला कृषि अधिकारी चंदप्रकाश सिंह ने इटवा कस्बे की बीज की दुकानों की जांच की। यहां दुकानों पर स्टॉक बोर्ड, रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और किसानों का नाम न दर्ज होने पर छह दुकानों के खिलाफ निलंबन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, एसडीएम डुमरियागंज त्रिभवुन के साथ हुई जांच में पांच दुकानदारों को इसलिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, क्योंकि उनके द्वारा किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही थी। इसके अलावा इटवा और बांसी में 25 दुकानों से धान की विभिन्न प्रजातियों के बीज के नमूने लिए गए। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बीज की दुकानों की जांच की जा रही है। 25 दुकानों से बीज के नमूने लिए गए हैं। जबकि गड़बड़ी मिलने पर छह दुकानों के निलंबन की कार्रवाई शुरू की गई और पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। तय समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें