फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की दुकान पर छापा, तीन को नोटिस

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के महथा बाजार में स्थित खाद की दुकान की जांच करते कृषि अधिकारी सीपी सिंह। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
उर्वरक की दुकान पर छापा, तीन को नोटिस
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के कई खाद की दुकानों पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह की टीम ने छापा मारा। दुकानों से नमूने लिए गए और तीन विक्रेताओं को नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी सीपी से ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के दुर्गेश खाद भंडार, बालाजी फर्टिलाइजर, अग्रवाल फर्टिलाइजर, एमहथा स्थित साईं ट्रेडिंग कंपनी, महादेवा नानकार के किसान खाद भंडार, अंशिका ट्रेडिंग कंपनी परसोहिया, शिवा ट्रेडिंग कंपनी बानगंगा, राज कुमार, जितेंद्र कुमार उर्वरक केंद्र छतहरा में छापा मारा। इस दौरान फास्फेट उर्वरक, डीएपी, सुपर फास्फेट, यूरिया, पोटाश की उपलब्धता, गुणवत्ता व बिक्री दर तथा संदिग्ध बोरों का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जोतबही, खतौनी और आधार की उपलब्धता पर ही खाद किसानों को दी जाए। गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। क्षेत्र के किसान खाद भंडार व दुर्गेश खाद भंडार शोहरतगढ़ के उर्वरक विक्रेताओं की ओर से बिना कारण दुकान बंद करने और शिवा ट्रेडिंग कंपनी बानगंगा उर्वरक विक्रय केंद्र पर स्टॉक अपडेट न होने पर नोटिस दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को नियमानुसार उर्वरक की बिक्री करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें