फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर रचना ने बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संयुक्त अभियोजन निदेशक राधा कृष्ण मिश्र की पुत्री रचना ने इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर मान बढ़ाया है। उनके चयन से सभी लोगों में अपार प्रसन्नता है। रचना ने हाईस्कूल की परीक्षा रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर सिद्धार्थनगर से पढ़कर पास किया था। इनकी इंटरमीडिएट की पढ़ाई फैजाबाद से हुई एवं बीटेक मेकेनिकल की पढ़ाई इन्होंने एनआईटी उत्तराखंड से किया है।
उनकी माता गृहणी हैं, एवं पिता संयुक्त अभियोजन निदेशक के पद पर तैनात हैं। वह छात्रों को प्रेरित करती हुई कहती हैं कि सतत एवं धैर्यपूर्वक परिश्रम से पढ़ाई करने से लक्ष्यों की प्राप्ति अवश्य होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि लक्ष्य प्राप्ति में असफल हों तो बिना घबराए पिछली कमियों से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें, जिससे सफलता के मार्ग की बाधाएं दूर हो जाती हैं। रिसर्च एवं अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह, महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल आदि ने बधाई दी है।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें