फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टिस्थल निर्माण में गुणवत्तापूर्ण नहीं होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन

सभासद ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को घटिया बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। चरगहवा घाट पर बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खडे़ कर दिए हैं। कई सभासद और जागरूक नागरिकों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने टेक्निकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चरगहवा घाट पर नगर पंचायत की ओर से 28 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने के साथ ही इसमें मानक का अनुपालन नहीं किए जाने और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने की शिकायतें होने लगी। बढ़नी सभासद त्रिजुगीनाथ अग्रहरि, भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने मानक के विपरीत निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। समाजसेवी राजीव शर्मा, विनय अग्रहरि, संजय मोदनवाल, संजय पंसारी, अखिलेश गुप्ता ने भी निर्माण को घटिया बताते हुए जांच की मांग की। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत बढ़नी राजन कुमार गुप्ता का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा। इस बाबत एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि इसकी शिकायत मिली है। खुद मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखूंगा, यदि काम में कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें