राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ से परीक्षा केदो पर प्रश्न पत्र भेजवाते जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र सभी 114 परीक्षा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 अलग-अलग बसों से परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। हर परीक्षा केंद्र पर 24 घंटे दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वे हर स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में प्रश्न पत्र लदे बसों को भेजा गया।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 114 केंद्रों पर 6320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम से 12 अलग-अलग बसों से सभी 114 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे गए। विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखवाकर सील करवा दिया है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि सभी विद्यालयों पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र भिजवा दिया गया है।