फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकली सोना देकर लोन लेने की कोशिश के आरोपी की हुई जमानत

Tue, 20 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक के न्यायालय से बैंक में नकली सोना देकर लोन लेने की कोशिश के आरोपी की जमानत हुई है। डुमरियागंज एचडीएफसी बैंक में नकली सोना देकर फर्जीवाड़ा व कूटरचना व धोखाधड़ी के आरोपी पथरा बाजार थानाक्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार गांव निवासी हाफिज की जमानत हुई है। न्यायालय ने उसको 60 हजार के निजी बंध पत्र व दो जमानतदार दाखिल करने पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

घटना पांच दिसंबर 2023 को डुमरियागंज थानाक्षेत्र के कस्बा में स्थित एचडीएफसी बैंक की है। एचडीएफसी बैंक मैनेजर रितेश चतुर्वेदी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पांच दिसंबर 2023 को चेतन मिश्रा ग्राम मन्नीजोत थाना डुमरियागंज, हाफिज ग्राम बसडीला मोदी नानकार, थाना पथरा बाजार, कृष्णकुमार कन्नौजिया, ग्राम मनोहरपुर, थाना डुमरियागंज, विकास मिश्रा पुत्र अर्जुन प्रसाद मिश्रा ग्राम मन्नीजोत थाना डुमरियागंज बैंक में आए और गोल्ड लोन लेने की बात कही। जिस पर गोल्ड की मांग की गई तो चेतन मिश्रा ने 12 चूड़ी, हाफिज ने तीन चेन, कृष्ण कुमार ने तीन मंगलसूत्र व दो झाला कान का, एक मांग टीका तथा विकास मिश्रा ने तीन अंगूठी सोने का कहकर दिया। शंका होने पर बैंक में मौजूद स्वर्णकार लवकुश वर्मा ग्राम गुरुगोविन्द नगर वार्ड नंबर आठ इटवा से चेक कराया गया तो सभी जेवरात फर्जी पाया गया। इन लोगों के द्वारा बैंक को गुमराह करके कूटरचित हालमार्क नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेने का प्रयास किया गया। चारों व्यक्तियों को बैंक में ही रोक लिया गया।
उन लोगों ने यह भी बताया कि साथ में पवन मिश्रा उर्फ लाला ग्राम मन्नीजोत थाना डुमरियागंज तथा लवकुश वर्मा ग्राम हिजुरा थाना डुमरियागंज भी आये थे। उन लोगों को फंसता देखकर चले गए थे। इन लोगों का एक संगठित गिरोह है जो बैंकों को गुमराह करके गोल्ड लोन लेने का प्रयास किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू किया। अभियुक्त की जमानत अर्जी पर सुनवाई करके पत्रावली का अवलोकन करते हुए न्यायालय ने जमानत का उपयुक्त आधार पाकर जमानत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें