फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विद्यार्थियों का व्यक्तिवनिखारता है खेल’

Wed, 27 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। स्व. विश्वनाथ सिंह वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।

कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय ने कहा कि अनुशासन और परिश्रम से अपने सपनों की मंजिल को प्राप्त करना संभव है। विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है।

इससे उनकी छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। खिलाड़ियों के हौसले को बुलंद बनाता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अगले सत्र में यूनिवर्सिटी से संबद्ध छह जिलों के महाविद्यालय के विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के मैदान में करवाऊंगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


खेल का झंडा और मार्च पास्ट सलामी लेकर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के पूर्व श्रुति शर्मा, कीर्ति शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, सचिव लालता प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य आईएस श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।

खिलाड़ियों को सपा नेता केपी सिंह ने शपथ ग्रहण कराया व संचालन डॉ. अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रेम कुमार पांडेय, पंकज सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अर्जुन मिश्र, लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, डॉ. एमएन सिंह, एपी चंद, डॉ. उमेश पांडेय, राममिलन त्रिपाठी, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें