फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपज बेचने पांच किलोमीटर से अधिक दूर नहीं जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किमी के भीतर बनेंगे क्रय केंद्र
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों और लेखपालों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। गेहूं क्रय में पारदर्शिता लाने और छोटे किसानों से खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए तहसील सभागार में बैठक की गई। इसमें तहसील के सभी केंद्र प्रभारी और एसडीएम मौजूद रहे। बैठक में केंद्र प्रभारी लटेरा के अनुपस्थित होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि तहसील में एक शिकायत कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें सभी किसान अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इसकी उनको रसीद दी जाएगी। अगर शिकायत केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। केंद्रों से आसपास के गांव संबद्धीकरण किए जाएं। जिससे पांच किलोमीटर से अधिक दूर किसान को न जाना पड़े। बैठक में क्रय केंद्र की संख्या खोरिया रघुवीर सिंह, औराताल और भारतभारी में केंद्र बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया गया। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र के लिए एक तहसील स्तरीय अधिकारी नामित किया गया है। जो प्रत्येक दिन सत्यापन कर आख्या देंगे। जिसकी केंद्र पर पूर्णतया जिम्मेदारी होगी। सभी केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यदि बोरे की कमी है तो तीन दिन पूर्व बता दें अन्यथा संलिप्तता मानी जाएगी। यदि कोई किसान केंद्र पर आता है तो उसकी खरीद सत्यापन के बाद की जाए, वरना कार्रवाई की जाएगी। केंद्र प्रभारी अपने केंद्र से खरीदा गया गेहूं दो दिनों में भिजवा दें। अन्यथा परिवहन ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के साथ केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, सुशील तिवारी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें