सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन आरोपियों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने प्रत्येक को सात हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
कोर्ट ने इटवा थाना क्षेत्र के सुहिया निवासी त्रिभुवन, परमात्मा व रामलखन को सजा सुनाई है। वहीं डुमरियागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल पॉक्सो एक्ट वीरेन्द्र कुमार ने आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास व 15 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। कोर्ट ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा निवासी राकेश पांडेय को सजा सुनाई है। संवादे