फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के चार पंपिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर पुलिस के गिरफ्त में चोरी का चार पंपिंग सेट के साथ आरोपी। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

त्रिलोकपुर पुलिस ने क्षेत्र के लोहरौली गांव के पास से पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही व लोहरौली गांव के पास से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों चोर चोरी के सामान को कहीं बेचने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर चोरों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के भैंसी पाड़ेय गांव निवासी लालजी पांडेय के खेत से 27 अक्तूबर को छोटा पंपिंग सेट चोरी हो गया था। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर चोरी को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि चिताही व लोहारौली गांव के पास कुछ लोग पंपिंग सेट मशीन को बेचने के लिए कहीं जा रहे हैं। पुलिस को देखकर तीनों चोर वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उनको दबोच लिया।
विज्ञापन

तीनों चोर शेहरे रजा निवासी बिजौरा, सूरज निवासी रमवापुर राउत व विजय प्रकाश चतुर्वेदी निवासी लोहरौली थाना त्रिलोकपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के पास से चार अदद छोटा पानी पंपिग सेट व पांच हजार रुपये नकद बरामद किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तीनों वांछित अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय के साथ भवानीगंज थाना पर भी चोरी के केस पंजीकृत हैं। तीनों चोरों को न्यायालय भेजा गया है, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें