फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन नए रूटों पर चलेगी जनता बस, आवागमन होगा सुगम

Fri, 15 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
: परिवहन निगम ने निर्धारित किए रूट, कम किराये में मिलेगी आवागमन की सुविधा
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनता सेवा बस के संचालन के लिए तीन रूटों का चयन किया गया है। परिवहन निगम की ओर से चयनित प्रत्येक रूट पर एक-एक बस चलाई जाएगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी बल्कि उन्हें अधिक किराया भी नहीं खर्च करना पड़ेगा।
परिवहन निगम का उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों को जिला व तहसील मुख्यालयों से जोड़ना है। लंबे समय से नियमित बस सेवा के अभाव में लोगों को निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत कम किराये में बस संचालन से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों में यात्रियों से सामान्य बसों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम किराया लिया जाएगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल से आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों की जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। खासकर छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और मजदूर वर्ग को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
-
प्रस्तावित रूट

बढ़नीचाफा–भड़रिया–डुमरियागंज–सिद्धार्थनगर–डुमरियागंज

सिंगारजोत–नवडीह–विस्कोहर–सिद्धार्थनगर–इटवा

चेतिया–जिगनिहवां–सिद्धार्थनगर–इटवा–सिद्धार्थनगर

-
खुनुवां बॉर्डर रूट को शामिल करने की मांग
खुनुवां। परिवहन निगम ने तीन नए रूटों पर बस तो चला दीं, लेकिन इसमें नेपाल सीमा से जुड़े सिद्धार्थनगर-शोहरतगढ़-खुनुवां बॉर्डर रूट को शामिल नहीं किया। इससे इस रूट पर आने-जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में निराशा है। स्थानीय लोगों ने सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस परिवहन सेवा को खुनुवां बाॅर्डर तक संचालित करने की मांग की है। खुनुवां बॉर्डर रूट के भी इसमें शामिल होने से सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण, विद्यार्थी, मजदूर, छोटे व्यापारियों और यात्रियों को राहत मिल सकती है। खुनुवां बॉर्डर रूट की अनदेखी पर खुनुवां व्यापार संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, आदित्य प्रकाश मिश्र, श्याम लाल यादव, प्रभु दयाल गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, राजीव श्रीवास्तव और शमीम अहमद आदि ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मुख्यालय स्थापना के बाद भी इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बस सेवा शुरू न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन



रूट निर्धारण और समय-सारिणी तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है, डिपो में बस उपलब्ध हैं। खुनुवां बॉर्डर से मुख्यालय तक सर्वे और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बस सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- वीके गंगवार, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें