फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई के विरोध में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत की कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार महंगाई के विरोध में रैली निकाली गई। संठन के लोग साड़ी तिराहा से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां मांगों के समर्थन में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलामंत्री श्याम लाल ने कहा कि जिले में पेट्रोल पंपों पर होने वाली मनमानी पर अंकुश लगाएं। किसानों और मजदूरों को तेल वितरण में सहूलियत दें। तहसीलों में जाने वाले किसानों का शोषण किया जा रहा है।उनका काम नहीं सुना जा रहा है, उन्हें दौड़ाने का काम किया जा रहा है जो बहुत ही गलत है। इस पर नियंत्रण किया जाए और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सरकारी जमीन में 100 साल से पूर्व बने मंदिरों को अभिलेखों में दर्ज कराया जाए, जिससे वह सुरक्षित रहे। फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों के साथ होने वाले शोषण का रोका जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र नाथ चौधरी, बृज बिहारी शर्मा, पूर्णमासी, अवधराम, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें