फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में बर्डपुर कस्बे में जिहादी आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। बर्डपुर में बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। विहिप, बजरंग दल, एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
आक्रोश प्रदर्शन की शुरुआत रामजानकी मंदिर से हुई। हाथों में भगवा ध्वज लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बर्डपुर चौराहा होते हुए बुद्ध तिराहे तक पहुंचे, जहां जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करो जैसे नारे गूंजते रहे। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और हिंसा न केवल मानवता के खिलाफ हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत पर भी हमला हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। हम इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ओम प्रकाश यादव, सुरेश गुप्ता, जय प्रकाश, अर्जुन मद्धेशिया, अजय सिंह, राकेश मिश्र, आशीष सिंह, अजय प्रताप, शारदा पाण्डेय, सौरभ, मोहित गुप्ता, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, तेज प्रताप कन्नौजिया, कन्हैया गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें