फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राहुल व अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, 30 पर एफआईआर

Sat, 25 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट के सामने धरना देकर सड़क जाम करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर चढ़ने व धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि बिना पूर्व अनुमति धरना देकर सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध किया गया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलाम अहमद खान के नेतृत्व में करीब 25 से 30 लोग कलक्ट्रेट गेट के सामने एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। इससे राहगीरों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

तहरीर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया है कि सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली कराने और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग कलक्ट्रेट गेट की ओर बढ़ने का भी प्रयास करने लगे। पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे तक सार्वजनिक मार्ग बाधित रहने से कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इसी मामले में कलाम अहमद खान निवासी जमुनी तिलौली थाना शिवनगर डिडई को नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और सीएलए एक्ट की धारा-7 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित करना कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें