अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई शोहरतगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिवपति इंटर कालेज गेट के सामने एबीवीपी के जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
अभाविप के कार्यकर्ता आतंकवादी का पुतला लेकर नगर में भ्रमण किया, उसके बाद शिवपति इंटर कालेज गेट के सामने पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।
अभाविप के जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि पंजाब के पठानकोट एयर फोर्स बेस कैंप पर आतंकवादियों के हमले ने एक बार फिर से समूचे देश को शर्मसार कर दिया। इस घटना से सब्र का बांध टूट चुका है। आतंकवादी जिस भाषा में समझे उसे उसी भाषा में जवाब हमारे देश को देना चाहिए।
जिस प्रकार म्यांमार में हमारे देश की सेना ने आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर हमला किया था। इसी तरह पाकिस्तान में बैठे आतंकी व उनके सरगना को धूल चटाना चाहिए। तहसील संयोजक नीलेश चौधरी ने कहा कि आज पूरे विश्व में आतंकवाद एक बड़ी समस्या बन चुका है।
इसको जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर आतंकवादियों को नेस्तानाबूद करने में आगे आने की जरुरत है। इसके बाद आतंकवादियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर घटना की निंदा की। इस दौरान अजीत कुमार, कमलेश भारती, सूरज, विकास चौधरी, नवीन अग्रहरी, नवनीत चौधरी, देव कुमार, मानवेंद्र पुरी, आदित्य सिंह, आकाश मोदनवाल, राहुल यादव, आलम खां, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिवांग, विभय, पंकज चौधरी, रोहित आदि मौजूद रहे।