गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जाल्हेखोर के ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन की ओर से सहायता नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। जिसकी लिखित सूचना बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पीएमओ कार्यालय, यूपी सीएम कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल बृहस्पतिवार को गांव के पश्चिम दिशा में बसे गांव बालेजिनवा में किसी ने पराली जलाई थी। उसी के चपेट में हम लोगों का भी मकान व खेत में खड़ी गेहूं कि फसल भी आ गई। इस दौरान दिनेश चंद्र द्विवेदी, मोनू दुबे, विजय द्विवेदी, जोखन, सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद