फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगों ने सत्ता पक्ष के इशारे पर ईडी की कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जलाल अहमद की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी किया। लोगों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी पार्टी बौखला गई है। कहीं केंद्र की कुर्सी पर आसीन न हो जाएं इससे ईडी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
इस दौरान कुलदीप जायसवाल, कृष्ण गोपाल चौधरी, उमेश चंद्र वरूण, प्रदीप पांडेय, अनिल कुमार, डा. अजय मिश्रा, शिव कुमार पासवान, रवींद्र कुमार दूबे, बृजभान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें