फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बोले ओमप्रकाश राजभर : शराब से बर्बाद हो रहे लोग, पूरे देश में शराबबंदी जरूरी

Sun, 05 Mar 2023 07:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शराब से बर्बाद हो रहे लोग, पूरे देश में शराबबंदी जरूरी : ओमप्रकाश - इटवा तहसील क्षेत्र के बेलवा
विज्ञापन
शराब से परिवार बर्बाद हो रहा है, लोगों का नुकसान हो रहा है। पूरे देश में शराब बंद होनी चाहिए। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। वह इटवा तहसील क्षेत्र के बेलवा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गरीब, शोषित, वंचितों का उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है। पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को उनका हक दिलाना, शिक्षा, कानून को बेहतर बनाना पत्रकारों को दुर्घटना बीमा पुलिस को भत्ता दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में शराब बंद होना चाहिए। क्योंकि शराब समाज को पीछे ले जा रहा है। इससे कहीं न कहीं अधिकांश परिवार परेशान है। इसके लिए पूरे देश में शराब बंद होना चाहिए। गरीबों के बिजली का बिल माफ होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी निकाय चुनाव उनका पूरा ध्यान है। जातीय जनगणना की जरूरत है, जिसका वह 20 वर्ष से समर्थन कर रहे हैं। कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर रहने की जरूरत है। इस दौरान तिलकधारी राजभर, राम निवास राजभर, गुलाब चंद कनौजिया, गंगाराम राजभर, महेंद्र राजभर, जगदीश, रवि वर्मा, जगराम, कन्हैया, राजाराम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें