फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोवर्स रेंजर्स में सीखा टेंट पिचिंग का काम

Sun, 05 Mar 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रतन सेन महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन टेंट पिचिंग करते रोवर्स रेंजर
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण के अंतिम दिन टेंट पिचिंग कौशल का प्रदर्शन किया गया। शाम को सास्कृतिक कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस मौके पर बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में सात टोलियों ने अलग-अलग भोजन निर्माण एवं टेंट पिचिंग का कार्य किया। समस्त टोलियों ने अपने कौशल का सामूहिक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। टोली नायकों ने शिविर के दौरान अपनी टोली के किए विशेष कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में कन्हैया, सावित्री, अर्जुन एवं सुंदरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता में विचित्र सेन, शिवानी, मनीषा, कन्हैया, संदीप, रूबी, सचिन आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, डॉ. किरन, अधीर गुप्ता, डॉ. ब्रह्म सिंह, निर्मला त्रिपाठी, शरीफुद्दीन, राजेश यादव, डॉ. अरविंद मौर्य, मनीष भारती, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रंजीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें