फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्यों की प्रगति, पोर्टल अपडेट और टीबी अभियान पर जोर

Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में सुपरवाइजर और एएनएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में अधीक्षक ने कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी एएनएम को नियमानुसार कार्य पूर्ण करने के बाद वीएचएनडी अपडेट, ड्यू लिस्ट तैयार करने, यू-विन पोर्टल लॉगइन और ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं में सुधार किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने विशेष रूप से टीबी कैंपेन के तहत लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों की स्क्रीनिंग और एनरोलमेंट करने के निर्देश दिए। समय-समय पर जांच करने और उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान कर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में दस्तक अभियान, संजीवनी ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अधीक्षक ने सभी संबंधित सेवाओं का विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करने और टीकाकरण, घरेलू, प्राइवेट एवं संस्थागत प्रसव से संबंधित प्रगति रिपोर्ट को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, संगीता तिवारी, प्रतिज्ञा सिंह, करिश्मा वर्मा, अनुप्रिया रैचल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें