फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की तरक्की से देश में आएगी खुशहाली : विनय वर्मा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लाक परिसर में कृषक जागरुकता कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते विधायक विनय वर्मा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
किसानों की तरक्की से देश में आएगी खुशहाली : विनय वर्मा
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित कृषक जागरुकता कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिए, वे ही हमारे अन्नदाता हैं। किसानों की तरक्की से ही देश में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जब किसान खुशहाल होंगे, तभी देश में खुशहाली आएगी। उपनिदेशक, कृषि अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को तकनीकी खेती के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि विकास अधिकारी गौरव यादव ने उन्नत बीजों के साथ किसानों को कृषि उपकरणों पर मिल रही सब्सिडी के बारे में बताया। इस दौरान अमित कुमार यादव, विनीत पाठक, अरविंद पाल, श्रीधर शर्मा, नंदकिशोर चौधरी, लवकुश मिश्रा, रवि अग्रवाल, संजय कसौधन, हरीश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें