फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि की कुलपति बनीं प्रो. कविता शाह

Fri, 05 Jul 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बीएचयू की प्रो. कविता शाह को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु को नया कुलपति नियुक्त किया है। चार जुलाई को जारी पत्र के अनुसार प्रो. कविता शाह सिद्धार्थ विवि में पहली महिला कुलपति के रूप में पद ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

प्रो. कविता शाह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यावरण और सतत विकास संस्थान में एक भारतीय पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी विद् हैं। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छह निदेशकों में से एक है और वह एकमात्र महिला निदेशक हैं। कविता शाह 2010 में बीएचयू की फार्मर कार्डिनेटर थी, जबकि उसके बाद 2012 में वहीं फार्मर कोर्स कोर्डिनेटर रहीं। जबकि 2017 में फार्म विभाग की डीन थी। उसके बाद डायरेक्टर बनाई गई थी। चार जुलाई को उन्हें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें