फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर-बढ़नी ट्रेन शुरू होने से लोगों में खुशी

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ढेबरुआ। बढ़नी के व्यापारियों, अधिवक्तवाओं व अन्य लोगों की वर्षों पुरानी सुबह आठ बजे के करीब बढ़नी से गोरखपुर ट्रेन चलाने की मांग बृहस्पतिवार को पूरी हुई तो कस्बे व आसपास के लोगों ने खुशी जाहिर की। मिली जानकारी के अनुसार बढ़नी से बृहस्पतिवार को सुबह 8:10 बजे ट्रेन 05040 ट्रेन चलाई गई। ट्रेन चलाने की सूचना पर पहले ही दिन से लोगों ने काफी संख्या में यात्रा की।
विज्ञापन

बढ़नी स्टेशन से सुबह गोरखपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग कस्बे सहित आसपास के लोगों ने डीआरएम सहित जनप्रतिनिधियों से किया था। कई बार इस संबंध में ज्ञापन इत्यादि भी दिया गया था। कस्बे के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन शोहरतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष दयासागर पाठक ने उक्त ट्रेन चलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही इस ट्रेन का लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने सांसद विधायक को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। नगर के अधिवक्ता गोपाल पांडेय, रविशंकर तिवारी, प्रमोद पाठक आदि ने सुबह ट्रेन चलाए जाने पर रेलवे का धन्यवाद ज्ञापित किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें